सनातन धर्म में शिव को संहारक माना जाता है. धार्मिक मान्याताएं कहती हैं शिव बुराइयों और दुखों का संहार कर मनुष्यों को कष्टों से उबरने की शक्ति देते हैं. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो तीन ऐसी खास राशियां हैं जो शिव को खासी प्रिय हैं. ये राशियां हैं मेष, मकर और कुंभ. ज्योतिष के मुताबिक मेष राशि के स्वामी ग्रह हैं हनुमान. शास्त्रों में हनुमान को शिव का ही अवतार बताया गया है. वैसे ही मकर और कुंभ की बात करें तो इनके स्वामी हैं शनिदेव. बतौर देवता शनि के आराध्य हैं शिव लिहाजा अपने भक्त शनि के दुष्प्राव से बचाने की क्षमता शिव में है. इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन तीन राशि वालों को शिव की आराधना करने से विशेष लाभ मिलता है.