शिमला के जिला अदालत में बेबी तेंदुए के आने से हड़कंप

Updated : Nov 27, 2018 21:42
|
Editorji News Desk
शिमला के जिला अदालत में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां तेंदुए का बच्चा घुस आया। बेबी तेंदुए को देखने के लिए भीड़ जुट गई, जिसके बाद वो एक गाड़ी के नीचे छुप गया। बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाल फेंककर उसे पकड़ा। बेबी तेंदुए को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग के मुताबिक तेंदुआ रास्ता भटकर यहां पहुंच गया था.
तेंदुएशिमलाजिला अदालतवन विभाग

Recommended For You