डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' के बाद शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अब टैलंट रिऐलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलंट' (India's Got Talent) में नजर आएंगी. इस शो में भी वह जज के रोल में होंगी. शो के नए प्रोमो से इसका खुलासा हो गया है.
शिल्पा शेट्टी के अलावा शो में दूसरे जजों का ऐलान होना बाकी है. प्रोमो में जानकारी दी गई है कि ऑडिशन 27 सितंबर से शुरू होंगे. ऑडिशन में भाग लेने के लिए दर्शकों को सोनी लिव (SonyLIV) ऐप डाउनलोड करना होगा.
ये भी पढ़ें: फैमिली के साथ मालदीव पहुंची Parineeti Chopra, शेयर की खास तस्वीर