बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की लाइफ में पति राज कुंद्रा (Raj Kundra Case) की वजह से भले ही उथल-पूथल मचा हुआ है, लेकिन वह अपनी लाइफ में पॉजिटिव बनी हुई हैं. इस बात का सबूत शिल्पा का शेट्टी का इंस्टाग्राम पोस्ट ही है. जिसके जरिेए वह खुद को और लोगों को 'मुसीबत के वक्त' कैसे धैर्य और साहस से काम लेना चाहिए ये बताते हुए दिख रही हैं.
दरअसल, शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram Story) से एक किताब का एक अंश शेयर किया है, जिसमें 'नाकारात्मक और तनावपूर्ण' लाइफ हो जाने पर भी जीवन में आगे बढ़ने और जीना जारी रखने के महत्व पर प्रकाश डाला गया है. इसे शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा 'हर पल जियो'
शिल्पा ने किताब का जो पैराग्राफ शेयर किया है उसमें लिखा है, 'हम अपने जीवन में 'पॉज' बटन नहीं दबा सकते हैं. क्योंकि हर दिन मायने रखता है, चाहे हम अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हों या सबसे खराब.
ये भी पढ़ें: सर्जरी होते ही काम पर लौटे Abhishek Bachchan, पोस्ट शेयर कर कहा- मर्द को दर्द नहीं होता!