Shilpa Shetty on Raj Kundra: राज कुंद्रा केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिजनेस मैन की पत्नी शिल्पा शेट्टी का पुलिस को दिया बयान सुर्खियों में है. अपने बयान में शिल्पा ने कहा है- ' मैं अपने काम में बहुत बिजी थी, नहीं जानती थी राज कुंद्रा क्या कर रहे थे.' दरअसल बुधवार को इस मामले में मुंबई पुलिस ने 1500 पन्नों की चार्टशीट कोर्ट में दाखिल की थी. इसमें 43 गवाहों के बयान रिकॉर्ड किए गए हैं, इनमें राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का बयान भी शामिल है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा ने अपने बयान में ये भी कहा कि - 'राज कुंद्रा ने साल 2015 में वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुरुआत की थी. मैं उनके साथ साल 2020 तक निदेशकों में शामिल थी, लेकिन फिर मैंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया.'
गुरुवार को शिल्पा को माता वैष्णों देवी के दर्शन करते देखा गया. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बता दें पोर्नोग्राफी मामले में राज को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था.
ये भी पढ़ें : Raj Kundra के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने दायर की 1500 पन्नों की चार्जशीट, शिल्पा समेत 43 गवाहों के बयान दर्ज