बांधनी प्रिंट अक्सर ट्रेडिशनल आउटफिट्स में ही देखा गया है लेकिन शिल्पा शेट्टी की ये ड्रेस ट्रेडिशनल प्रिंट और मॉडर्न लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. जिसे आप भी अपने वार्डरॉब में शामिल कर सकती हैं. इस ड्रेस की डिटेलिंग की बात करें तो रेड कलर पर वाइट बांधनी प्रिंट काफी अट्रैटिव लग रहे हैं. वहीं इस ड्रेस को कैजुअल लुक देने के लिए शिल्पा ने ब्राउन लेदर बेल्ट लगाई हुई है. ड्रेस को कम्पलीट करने के लिए शिल्पा ने टांसपेरेंट हील्स कैरी की हुई हैं. जूलरी और एक्सेसरीज स्टाइलिंग में शिल्पा ने विंटेज स्टाइल में सिल्वर और गोल्ड हैंडकफ ब्रेसलेट पहना हुआ है. शिल्पा की ये ड्रेस इंडियन फैशन डिजाइनर अमृत कौर लेबल ‘Ank Amrit’ के कलेक्शन की है. उनके कलेक्शन में आपको बांधनी प्रिंट में अलग अलग आउटफिट्स मिल जाएंगे. इस मैक्सी ड्रेस को अपने समर फैशन वार्डरोब का हिस्सा बनाने की लिए आपको 25000 रुपए खर्च करने होंगे.