पॉर्नोग्राफी केस में जेल में बंद राज कुंद्रा (Raj Kundra) के केस में उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. शिल्पा ने एक लंबा चोड़ा इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और कहा है कि उन्हें लेकर कई अफवाहें उड़ रही हैं. मेरे बच्चों के बार में भी अपुष्ट खबरें फैलाई जा रही है...शिल्पा ने गुजारिश की है कि पूरे मामले का मीडिया ट्रायल न हो.
शिल्पा ने पोस्ट में लिखा- 'हां! पिछले कुछ दिन हर मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण रहे हैं. कई तरह की अफवाहें और आरोप लगे हैं. ढेर सारे ट्रोलिंग/सवाल किए गए... न केवल मुझसे बल्कि मेरे परिवार से भी.मेरा स्टैंड अब भी यही है... मैंने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है और मैं कमेंट करूंगी भी नहीं क्योंकि ये विचारधीन है. इसलिए कृपया मेरी ओर से झूठे स्टेंटमेंट देना बंद करें.
मैं केवल इतना कहूंगी अभी जांच जारी है और मुझे मुंबई पुलिस और अदालत पर पूरा भरोसा है. एक परिवार के रूप में, हम अपने सभी उपलब्ध कानूनी उपायों का सहारा ले रहे हैं. लेकिन, तब तक मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं - विशेष रूप से एक मां के रूप में - मेरे बच्चों की खातिर हमारी गोपनीयता का सम्मान करें और आपसे अनुरोध है कि आप इसकी सत्यता की पुष्टि किए बिना आधी-अधूरी जानकारी पर टिप्पणी करने से बचें. कृपया कानून को अपना काम करने दें. सत्यमेव जयते !
ये भी पढ़ें: पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बनाया इतिहास, करीना कपूर संग बॉलीवुड ने दी बधाई