एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की वजह से विवादों में घिरी हैं. बीते शुक्रवार मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस राज कुंद्रा को अपने साथ लेकर उनके बंगले किनारा पहुंची थीं. जहां जांच अधिकारियों ने शिल्पा शेट्टी से भी कड़ी पूछताछ की थी. इस पूछताछ के बाद, शिल्पा और राज के बीच हुए बहसबाज़ी की खबरें भी सामने आई थीं. वहीं अब कहा जा रहा है कि राज को देखते ही शिल्पा शेट्टी उन पर चीख पड़ी थीं.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शिल्पा ने गुस्से में चिल्लाते हुए राज से सवाल किया था कि 'ये सब करने की क्या ज़रुरत थी? क्यों उन्होने यह सब किया?. शिल्पा और राज के बीच उस वक्त झगड़ा होने लगा था, ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने दोनों के बीच हस्तक्षेप किया था और झगड़े को खत्म करवाया था.
राज और शिल्पा के बीच बहसबाज़ी काफी देर तक चलती रही थी. जिसके बाद शिल्पा अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और पुलिस के सामने ही रो पड़ी थीं.
ये भी पढ़ें: Raj Kundra Pornography Case: आज खत्म हो रही है हिरासत, क्या कुंद्रा को मिलेगी राहत?