शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) कोविड-19 फंडरेजर के तौर पर 'वी फॉर इंडिया' (We For India) से जुड़ी हुई हैं जिसके तहत वह रविवार को सोशल मीडिया पर लाइव नजर आईं. इस दौरान शिल्पा ने योगा के बारे में बताया.
शिल्पा ने बताया कि आज के वक्त में नकारात्मक विचारों से कैसे लड़ें. उन्होंने कहा कि 'मुश्किल वक्त में निगेटिव सोच का आना स्वाभाविक है लेकिन उसपे कंट्रोल के लिए प्राणायाम (सांस पर कंट्रोल) बहुत जरूरी है. इस वजह से पॉजिटिव रहने के लिए अपनी ब्रीदिंग को सही करने के लिए, आज के टाइम में प्राणायाम पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है.'
बता दें इससे पहले राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा था कि- 'हां, बीते कुछ दिन हर तरह से बहुत चुनौतियों भरे रहे. कई सारी अफवाहें और आरोप थे. बहुत सारी ट्रोलिंग/सवाल उठाए गए... न सिर्फ मुझ पर बल्कि मेरे परिवार पर भी.अपना पक्ष मैंने अब तक नहीं रखा... और इस केस में मैं ऐसा करना जारी भी रखूंगी क्योंकि ये विचाराधीन है, इसलिए मेरी तरफ से झूठे कोट्स देना बंद करें.'
ये भी पढें: Bigg Boss OTT: सिद्धार्थ-शहनाज ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, कहा –जी हां हम 'रिलेशनशिप' में हैं