IPL का 14वां(IPL 2021) सीजन 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. दिल्ली कैपिट्लस(Delhi Capitals) सीजन का पहला मैच 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) के खिलाफ खेलने वाला है. दिल्ली की टीम को इस सीजन में ऋषभ पंत के तौर पर नया कप्तान मिला है. ओपनिंग की बात करें तो दिल्ली के लिए आने वाले सीजन में पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के ओपनिंग करने की संभावना है. वहीं तीसरे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर स्टीव स्मिथ खेल सकते हैं. स्मिथ पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे इस साल वो दिल्ली में शामिल किए गए हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल दिल्ली के पास बल्लेबाजों की अच्छी जमात है जिससे टीम को मजबूती मिलेगी. दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल की कमी खलने वाली है और बाकी टीम को परिस्थिति के अनुसार रोटेट करते रहने की रणनीति अपनाई जाएगी.