एक्टर और 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के 2 सितंबर को अचानक निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं अब सिद्धार्थ शुक्ला की खास दोस्त शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) के भाई शहबाज़ बदेशा (Shehbaz Badesha) ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के लिए एक पोस्ट लिखा है.
शहबाज़ बदेशा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'मेरा शेर. आप हमेशा मेरे साथ हैं और हमेशा रहेंगे. आपके जैसा बनने की कोशिश करेंगे. यह अब एक सपना है और यह सपना जल्द ही साकार होगा. मैं RIP नहीं कहूंगा, क्योंकि आप अभी भी हैं. लव यू.' उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'शेर एक है और एक ही रहेगा.' इसके अलावा शहबाज़ बदेशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की डीपी पर सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर लगा दी है.
ये भी पढ़ें: Siddharth Shukla Death: ब्रह्मकुमारी विधि से होगा अंतिम संस्कार, परिवार ने कहा- निजता का सम्मान करें