जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्र नेता और शेहला रशीद ने चुनावी राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है...शेहला ने ये फैसला जम्मू-कश्मीर में बीडीसी चुनाव फिलहाल नहीं कराए जाने के केन्द्र के ऐलान के बाद लिया है. उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो चल रहा है उसे वे लोकतंत्र की हत्या मानती हैं. उन्होंने कहा कि उनके चुनाव लड़ने का मतलब ये होगा कि वे कश्मीरियों पर हो रहे जुल्म का समर्थन करती हैं. हालांकि शेहला ने कहा कि वे एक्टिविस्ट के तौर काम करना जारी रखेंगी. उन्होंने इसी साल मार्च में पूर्व IAS अधिकारी शाह फैसल की पार्टी जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट को ज्वॉइन किया था.