चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड का खेल देख नाखुश हुए शेन वॉर्न, किए कई ट्वीट्स

Updated : Feb 09, 2021 11:27
|
Editorji News Desk

चेन्नई में खेले जा रहे इंग्लैंड और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के रवैये से पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न नाखुश हैं. वॉर्न ने ट्विटर पर इंग्लैंड की टीम को काफी खरी खोटी सुनाई है. वॉर्न ने लिखा कि इंग्लैंड इस तरह से खेल रही है जैसे वो अपनी हार को टाल रही हो और उसका रवैया सतर्कतापूर्ण और कायरना है. दरअसल चौथे दिन तीसरी पारी में इंग्लैंड की बल्लेबाजी देखने के बाद वॉर्न ने ये ट्वीट किए. वॉर्न यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, पहली पारी में इंग्लैंड ने लंबी बल्लेबाजी की अब तीसरी पारी में वो रन नहीं बना रहे इससे अच्छा तो वो गेंदबाजी का फैसला ले लें. वॉर्न ने अपने ट्वीट में इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन को टैग कर के कहा, ऑस्ट्रेलिया में भारत ने साहसिक मैच खेला जिसे हम सबने पसंद किया और ऑस्ट्रेलिया सहम के खेल रही थी अब इंग्लैंड भी सहमकर और कायरता के साथ खेल रही है.

india vs englandभारत बनाम इंग्लैंडशेनवॉर्नShane WarneChennai Testचेन्नई

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video