शमी की हैट्रिक ने किया अफगानिस्तान का गेम ओवर
Updated : Jun 23, 2019 00:25
|
Editorji News Desk
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के 10वें और भारत के दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं. शमी से पहले भारत के लिए चेतन शर्मा 1987 वर्ल्ड कप में हैट्रिक ले चुके हैं. अफगानिस्तान का गेम ओवर करने वाले शमी की हैट्रिक में नबी, आफताब आलम और मुजीब उर रहमान का विकेट शामिल रहा. इस हैट्रिक के साथ शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए. ये वर्ल्ड कप 2019 में शमी का पहला मुकाबला भी था. मोहम्मद शमी वनडे में हैट्रिक लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज हैं.
Recommended For You