शाहरुख खान उन बॉलिवुड ऐक्टर्स में से एक हैं, जो अपनी बिज़ी लाइफ के बीच अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं. मुंबई के 'गेटवे ऑफ इंडिया' के सामने की कुछ तस्वीरें आई हैं, जिनमें शाहरुख अपनी फैमिली के साथ यॉट पर निकलते दिख रहे हैं. तस्वीरों में शाहरुख खान पत्नी गौरी और बेटे अबराम के साथ नजर आ रहे हैं. बता दें शाहरुख की ये तस्वीरें अलीबाग ट्रिप की हैं.