दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रियामणि (Priyamani) इन दिनों सीरीज 'द फैमिली मैन 2' को लेकर चर्चा में हैं सीरीज में मनोज कुमार की पत्नी सूची का किरदार निभाने वाली प्रियामणि शाहरुख के साथ काम कर चुकीं हैं. एक्ट्रेस शाहरुख खान को कितना पसंद करती हैं इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया.
प्रियामणि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express) में 1234 गाने में नजर आईं थीं. उन्होंने Zoom को दिए इंटरव्यू को दौरान बताया कि पहले दिन से ही शाहरुख ने मुझे बहुत कम्फर्टेबल फील करवाया था. हम शूट के एक दिन पहले पहुंच गए थे. वो सबका बहुत ध्यान रखते हैं. उन्होंने अपने आईपैड पर कौन बनेगा करोड़पति खेला. मुझे 300 रुपये भी दिए थे जो आज तक मेरे वॉलेट में रखे हैं. प्रियामणि ने बताया, हमने ये गाना वाई में शूट किया था. हम वहां 5 रातों के लिए थे और ये जबरदस्त एक्सपीरिएंस था.