बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि शाहिद एक नया प्रोजेक्ट करने जा रहे हैं. यह फिल्म पौराणिक कथा 'महाभारत' (Mahabharat) पर आधारित होगी और शाहिद इसमें 'कर्ण' (Karna) का किरदार निभाने जा रहे हैं.
ये फिल्म डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा (Rakesh Omprakash Mehra) के निर्देशन में बनेगी। इस फिल्म का प्रोडक्शन रोनी स्क्रूवाला कर रहे हैं। इसको दिवाली 2023 पर रिलीज़ किया जा सकता है.
वहीं शाहिद की आने वाली फिल्म के बारे में बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'जर्सी' में नजर आएंगे.