टेलीवीज़न के इतिहास के सबसे सक्सेसफुल शो में से एक 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta 2.0) के फैंस के लिए गुड न्यूज है. खबर है कि 8 साल बाद एक फिर से यह शो नए अंदाज में टेलीकास्ट होने वाला है. इतना ही नहीं उन्होंने इस शो के कुछ खास कास्ट को भी फाइनल कर लिया गया है.
रिपोर्ट की मानें तो एकता ने 'पवित्र रिश्ता-2' में मानव का किरदार के लिए टीवी अभिनेता शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) को फाइनल किया हैं. वहीं, इसमें अर्चना के रूप में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की वापसी होगी. यानी सुशांत का निभाया हुआ किरदार अब शहीर शेख निभाएंगे. हालांकि इस बारे में अभी तक एकता या एक्टर की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.