Shah Rukh Khan OTT debut: शाहरुख खान के ओटीटी प्लैटफॉर्म पर डेब्यू करने की खबरों के बीच सलमान खान ने भी एक्टर का ओटीटी प्लैटफॉर्म पर स्वागत किया है. सलमान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शाहरुख का एक मजेदाक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में एक बार फिर शाहरुख ओटीटी पर अपने नहीं होने का 'डर' मजेदार अंदाज में पेश कर रहे हैं. इस वीडियो को सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- "हम्मम्म स्वागत नहीं करोगे शाहरुख खान का? #SiwaySRK #Ad'.
शाहरुख के इस स्पूफ वीडियो में उन्हें अपने घर की बालकनी पर खड़े होकर फैंस को वेव करते दिखाया गया है, लेकिन इसी दौरान उनका मैनेजर उन्हें बताया है कि उन्हें कहीं से काम नहीं मिल रहा, और शाहरुख काफी टेंशन में आ जाते हैं.
ये भी पढ़ें : 'Khufiya' फिल्म में नजर आएंगी तब्बू और अली फजल की जोड़ी, विशाल भारद्वाज करेंगे डायरेक्ट