शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhan Khan) 21 साल की हो गई हैं. सुहाना के बर्थडे पर उनकी मां गौरी ने इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीर साझा कर उन्हें बर्थडे विश किया है.
गौरी ने सुहाना को विश करते हुए लिखा- 'हैप्पी बर्थडे...आज, कल और हमेशा तुमसे प्यार रहेगा'. सुहाना ने भी मां गौरी को रिप्लाई करते हुए लिखा- 'आई लव यू'.
बता दें सुहाना ने इंग्लैंड के आर्डिंग्ली कॉलेज से ग्रेजुएशन की है. ग्रेजुएशन के बाद अब सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्म्स की पढ़ाई कर रही हैं.