IAS की नौकरी छोड़ने वाले शाह फैसल बनाएंगे राजनीतिक पार्टी?
Updated : Jan 23, 2019 21:38
|
Editorji News Desk
इसी महीने सरकारी सेवा से इस्तीफा देने वाले कश्मीर के आईएएस अफसर शाह फैसल राजनीति का रूख कर सकते हैं। शाह फैसल ने जम्मू कश्मीर में ‘स्वच्छ राजनीति और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन’ के लिए चंदा जुटाने का अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि बदलाव के लिए यह लोगों का आंदोलन है। माना जा रहा है कि चंदा जुटाने के बाद फैसल अपनी पार्टी बनाकर चुनाव भी लड़ सकतें है। बता दें कि फैसल ने कश्मीर में कथित हत्याओं और इन मामलों में केंद्र की ओर से गंभीर प्रयास ना करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था।
Recommended For You