Jharkhand के लातेहार में एक स्थानीय त्योहार 'करमा पूजा' के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. जिले के मननडीह टोला में करमा डाल विसर्जन के दौरान सात लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इन सभी लड़कियों की उम्र 10 वर्ष से लेकर 20 वर्ष के बीच है और इनमें से तीन सगी बहनें थीं. गांव वालों का आरोप है कि रेलवे की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ. उनके मुताबिक रेलवे की तरफ से इलाके में खुदाई की जा रही है और कहीं तीन तो कहीं 15 फीट तक का गड्डा खोदा गया है. स्थानीय प्रशासन की तरफ से मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
वहीं इस हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जाहिर किया है. वहीं गांव वालों ने इस हादसे के विरोध में शनिवार को लातेहार-चतरा मार्ग पर जाम लगाया और पीड़ितों के लिए मुआवजे और नौकरी की मांग की.