गौतम गंभीर ने खराब फॉर्म से जूझ रहे चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करने की सलाह दी है. गौतम की गंभीर सलाह ये है कि धोनी को अब बैटिंग लाइनअप में (MS Dhoni) ऊपर आकर बल्लेबाजी करनी चाहिए. गंभीर के मुताबिक, धोनी अब वो खिलाड़ी नहीं रहे जो मैदान पर उतरते ही चौके छक्के लगाते थे. उन्होंने कहा कि धोनी को एक बार फिर टीम को फ्रंट से लीड करने की जरूरत है, और इसके लिए वो सातवें नंबर की बजाय चौथे पर खेलें. गंभीर (Gautam Gambir) ने कहा कि धोनी के ऊपरी क्रम में खेलने से टीम को काफी फायदा मिल सकता है.
आपको बता दें पिछले सीजन चेन्नई IPL इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी, वहीं कप्तान धोनी भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.