बजट में J&K और लद्दाख के लिए अलग से आवंटन, वित्त मंत्री ने किया ऐलान

Updated : Feb 01, 2020 15:27
|
Editorji News Desk

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो नए केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास के लिए अलग से राशि आवंटित करने का ऐलान किया. बजट में जम्मू-कश्मीर के लिए 30,757 करोड़ रुपये और लद्दाख के लिए 5,958 करोड़ रुपये दिए गए. सीतारमण ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को सपोर्ट करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में आर्टिकल 370 हटाकर जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दो अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया, और अब मोदी सरकार 2.0 के दूसरे बजट में दोनों प्रदेशों के लिए अलग से राशि आवंटित की गई है.

 

 

जम्मू-कश्मीर

Recommended For You