असम में सुरक्षाबलों ने DNLA के 6 आतंकियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Updated : May 23, 2021 16:55
|
Editorji News Desk

असम-नगालैंड बॉर्डर (Assam-Nagaland border) पर बड़े हमले कर दहशत फैलाने की साजिश रच रहे 6 उग्रवादियों (6 militants killed) को सुरक्षा बलों ने मार गिराया (encounter) गया है. यह कार्रवाई नगालैंड की सीमा से लगे असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में हुई है. इन आतंकियों का संबंध दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (DNLA) से बताया जा रहा है. यह उग्रवादी संगठन असम के दीमा हासाओ और कार्बी आंगालोंग जिलों में खासा एक्टिव रहता है. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को शनिवार देर रात DNLA के ठिकाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद असम पुलिस और असम राइफल्स के साझा ऑपरेशन ने इन्हें मार गिराया. असम पुलिस के स्पेशल डीजी जीपी सिंह ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से चार एके-47 राइफल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है. फिलहाल इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

terroristSecurity forcessecurity forcesAssam-Nagaland borderAssam

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?