बाइडेन के शपथ ग्रहण से पहले अभेद किले में बदला जा रहा है कैपिटॉल हिल

Updated : Jan 18, 2021 07:36
|
Editorji News Desk

अमेरिका में जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कैपिटॉल हिल और उसके आस पास के इलाके को एक सैन्य क्षेत्र में तब्दील किया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक करीब 25 हजार नेशनल गार्ड्स को सुरक्षा में लगाया गया है और हर गतिविधि पर बारीक नजर रखी जा रही है. वाशिंगटन के मेयर ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के अलावा वाशिंगटन शहर के स्तर पर भी चौकसी बरती जा रही है और होटलों में आ कर ठहरने वाले लोगों की ठीक प्रकार से जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं कुछ कंपनियों ने तो अपनी आवासीय संपत्ति को किराये पर देना भी बंद कर दिया है. दरअसल ये सभी इंतजाम कैपिटॉल हिल में हुए दंगों के बाद लागू किये गए हैं. इन दंगों में पांच लोगों की मौत हो गई थी.

AmericaTrumpCapitol HillCapitol violenceAmerica President electionBiden

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?