देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी, 24 घंटे में आए करीब 1.69 लाख केस

Updated : Apr 12, 2021 07:58
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना की दूसरी लहर (Corona Second Wave) का कोहराम हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रहा है. सोमवार सुबह आए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े इस पर मुहर लगाते हैं. सोमवार को बीते 24 घंटे में देश में एक लाख 68 हजार नए 912 नए केस आए जबकि 904 मरीजों की मौत हो गई.

बीते 24 घंटे में 75 हजार से कुछ अधिक मरीजों ने कोरोना मात देने में सफलता भी हासिल की है. वैसे, पिछले आठ दिन में देश में नए केसों का आंकड़ा सातवीं बार एक लाख के पार गया है, और यह लगातार छठा दिन है, जब कोरोनावायरस (Coronavirus) के एक लाख से ज़्यादा मामले दर्ज हुए हैं.

परेशानी ये है कि अब देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 12 लाख को भी पार कर गई है. हालांकि वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) की रफ्तार कुछ सुकून देती है. देश में रविवार को 29 लाख 33 हजार 418 लोगों को वैक्सीन लगाई गई.

अब देश में 10 करोड़ 45 लाख 28 हजार 565 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. वैसे कुल कोरोना मरीजों के मामले में ब्राजील को पीछे छोड़ भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें | नया कोरोना स्ट्रेन 3 गुना ज्यादा खतरनाक, संपर्क में आने वाले 80-90% लोगों को बना रहा शिकार: AIIMS

coronavirus india updateCOVID-19coronavirus cases

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?