देश में अब हर गुजरते दिन के साथ कोरोना (Covid-19) केसों की रफ्तारमें कमी दिख रही है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक 24 घंटे में देश में एक लाख 636 नए मामले सामने आए हैं जबकि 2427 लोगों की मौत हो गई. इसी 24 घंटे में एक लाख 74 हजार 399 लोग ठीक भी हुए हैं. नए केसों के मामले में ये आकंड़ा बीते 61 दिनों में सबसे कम है.
इससे पहले 7 अप्रैल को एक दिन में एक लाख 15 हजार से ज्यादा केस आए थे. एक्टिव केसों की बात करें तो देश में फिलहाल इनकी संख्या 14 लाख 01 हजार 609 है. शनिवार को ये संख्या 14.77 लाख थी. यानी 24 घंटे में 75 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज ठीक हुए हैं.
हालांकि वैक्सीनेशन मोर्चे पर रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है. रविवार को 24 घंटे में 13 लाख 90 हजार 916 लोगों को वैक्सीन लगाई गई. इसके साथ ही देश में वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा बढ़कर 23 करोड़ 27 लाख 86 हजार 482 हो गया है.
देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या दो करोड़ 89 लाख 9 हजार 975 हो गई है जबकि कुल मौतों की संख्या तीन लाख 49 हजार 186 हो गई है.
यह भी पढ़ें | दिल्ली में बूथ स्तर पर टीकाकरण की तैयारी, CM ने लॉन्च की 'जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन' योजना