पिछले कुछ सालों से चर्चा में रहा YES Bank एक बार फिर मुश्किलों में घिरा नजर आ रहा है. Securities and Exchange Board of India यानी SEBI ने YES Bank पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा नियामक ने उस समय YES Bank की निजी संपदा प्रबंधन टीम के प्रमुख रहे विवेक कंवर पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. SEBI ने कुछ साल पहले भ्रामक जानकारी देकर AT-1 बांड बेचने के मामले में यस बैंक पर यह जुर्माना लगाया है. यह बॉन्ड दिसंबर 2016 से फरवरी 2019 के बीच ग्राहकों को बेचे गए थे. SEBI के आदेश में कहा गया है कि इन लोगों को यह जर्माना 45 दिन में अदा करना होगा.