SEBI ने अंबानी बंधुओं पर लगाया 25 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानें पूरा मामला

Updated : Apr 08, 2021 07:22
|
Editorji News Desk

SEBI ने बुधवार को अंबानी बधुओं मुकेश और अनिल अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना साल 2000 में हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अधिग्रहण के दौरान मानकों की पालना न करने के मामले पर लगाया है. मुकेश और अनिल के अलावा यह जुर्माना नीता अंबानी, टीना अंबानी और परिवार के अन्य लोगों पर लगाया गया है. SEBI ने अपने आदेश में कहा कि RIL के अधिकारी कंपनी में 5 प्रतिशत से अधिक के अधिग्रहण के बारे में खुलासा करने में विफल रहे.  सेबी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमोटर 2000 में 6.83 फ़ीसदी शेयर ख़रीदने की बात उसके साथ साझा करने में नाकाम रहे. जबकि नियम के अनुसार 5 फीसदी से अधिक शेयर ख़रीदने पर सेबी को बताना ज़रूरी था. बता दें कि 2005 में अंबानी बंधुओं के कारोबार का बंटवारा हो गया था.  

SEBIambanishare

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study