सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स हार्वर्ड एंड स्मिथसोनियन (Center for Astrophysics Harvard & Smithsonian) के शोधकर्ताओं ने एक रेस्टलेस सुपरमैसिव ब्लैक होल (Supermassive Black Hole) की पहचान की है. एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि सुपरमैसिव ब्लैक होल गैलेक्सी जे0437 प्लस 2456 के अंदर प्रति घंटे लगभग 110,000 मील (लगभग 177,028 किलोमीटर) की गति से घूम रहा है. ये अपने आप में एक दुर्लभ घटना है.
वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्लैकहोल आमतौर पर बस आसपास ही रहते हैं. वे इतने भारी होते हैं कि उनका गतिमान होना मुश्किल होता है.पांच सालों से वैज्ञानिक 10 डिस्टेंट गैलेक्सीज और उनके कोर पर सुपरमैसिव ब्लैक होल का अध्ययन कर रहे हैं, जिनमें से नौ ब्लैकहोल ठहरे हुए थे लेकिन एक ब्लैकहोल गतिमान था.