Schools Reopening: स्कूल चले हम...! राजस्थान, गुजरात, हिमाचल और ओडिशा में जल्द गुलजार होंगे स्कूल

Updated : Jul 23, 2021 07:12
|
ANI

कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए कई राज्यों में बंद पड़े स्कूलों (Schools reopening) को फिर से खोले जाने की तैयारी शुरू हो गई है. राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश ने स्कूल खोलने का फैसला किया है.

राजस्थान सरकार (Rajasthan ) ने 2 अगस्त से कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है. कैबिनेट मीटिंग में 2 अगस्त से स्कूल समेत बादी एजुकेशन इंस्टीट्यूट खोले जाने का फैसला लिया गया है. गुजरात (Gujarat) में फिलहाल कक्षा 9 से लेकर 11 तक के ही स्कूल खोले जाएंगे. स्कूलों को 26 जुलाई से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोला जाएगा. बच्चों को स्कूल भेजना या न भेजना पैरेंट्स पर निर्भर करेगा.

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh ) में 2 अगस्त से 10वीं, 11वीं और 12वीं क्लास के स्कूल खोले जा रहे हैं. ओडिशा (Odisha) में 26 जुलाई से 10वीं और 12वीं क्लास के बच्चों के स्कूल खोले जा रहे हैं. 50% छात्रों के ही आने की अनुमति रहेगी.

बता दें इससे पहले, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, छत्तीसगढ़ और बिहार सरकार अपने राज्य में स्कूल दोबारा खोलने की घोषणाएं कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: CBSE का बड़ा ऐलान, कहा 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच होंगे प्राइवेट छात्रों के एक्ज़ाम

SchoolcoronavirusICMRLOCKDOWN

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?