देश के कई राज्यों में सोमवार से प्राइवेट और सरकारी (Schools reopen) दोनों तरह के स्कूलों को खोला गया है. उत्तराखंड, (Uttarakhand) पंजाब (Punjab) और छत्तीसगढ़ में कई महीनों तक बंद रहे स्कूल परिसर सोमवार को बच्चों की चहलकदमी से गुलजार दिखे.
बात पंजाब की करते हैं. स्कूलों में प्री प्राइमरी से सीनियर सेकेंडरी तक सभी क्लासेस पहले की तरह चलाई जाएंगी. स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा. अमृतसर और लुधियाना से स्कूलों के खोले जाने की तस्वीरें सामने आई हैं. स्कूल सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं.
उत्तराखंड झारखंड में भी 9वीं से लेकर 12वीं तक के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं. छठी से 8वीं के स्कूलों को 16 अगस्त से खोले जाने की योजना है. वहीं झारखंड में भी 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोला गया है. वहीं छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के लिए 50 फीसदी अटेंडेंस के साथ स्कूल खोले गए हैं. इस साल कोविड की दूसरी लहर के बीच मार्च में शुरू होने के बाद स्कूल और कॉलेजों को फिर से बंद कर दिया गया था. लेकिन अब एक बार फिर 10वीं और 12वीं के लिए ऑफलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं