महिला के पति के घर में संपत्ति के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने ये साफ कर दिया कि घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत बहू को अपने पति के माता -पिता के घर में रहने का अधिकार है.कोर्ट ने इस मामले में पहले दिए गए एक फैसले को पलट दिया है. इससे पहले तरुण बत्रा मामले में तीन जजों की एक पीठ ने कहा था कि कानून में बेटियां, अपने ससुराल में पति के स्वामित्व वाली संपत्ति में नहीं रह सकती कोर्ट ने ये साफ किया कि बहू को पति की अलग-अलग संपत्ति ही नहीं, बल्कि साझा घर में रहने का भी हक है.