देश में कोरोना (Covid-19) को लेकर मचे त्राहिमाम के बीच सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं. देश की सबसे बड़ी अदालत सरकार से सीधा सवाल पूछे हैं कि कोरोना के लिए जरूरी दवाओं का उत्पादन और वितरण सही तरीके से क्यों नहीं हो रहा है.
आखिर देश में वैक्सीन (Corona Vaccine) की अलग-अलग कीमत क्यों हैं? कोर्ट ने सरकार की प्लानिंग पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि देश के कोरोड़ों लोग वैक्सीन खरीदने के लिए पैसे कहां से लाएंगे.
दरअसल केंद्र ने कोर्ट में कोरोना को काबू करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर हलफनामा दाखिल किया. जिसमें केन्द्र ने कहा है कि हर महीने औसतन एक करोड़ तीन लाख रेमडेसिविर उत्पादन करने की क्षमता है जिसकी बराबर आपूर्ति की जा रही है. इसके अलावा ऑक्सीजन संकट से निपटने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं.
हालांकि सरकार ने अपने हलफनामे पर मांग और सप्लाई की जानकारी नहीं दी. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम नागरिकों को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए रोते हुए भी सुना है, दिल्ली में हकीकत में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है, गुजरात, महाराष्ट्र में भी ऐसा है. आपको भविष्य में हमें यह बताना होगा कि आज और सुनवाई के अगले दिन में क्या बेहतर हुआ.
यह भी पढ़ें | मद्रास HC ने केंद्र सरकार को फटकारा, कहा- आप 14 महीनों तक क्या कर रहे थे