गांगुली ने भारत को चेताया, 2020 के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया लेगा इम्तिहान

Updated : Dec 29, 2019 11:59
|
Editorji News Desk

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को चेताते हुए कहा है कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका जिस कंगारू टीम से सामना होगा वो 2018-19 वाली सीरीज़ के मुकाबले ज्यादा चैलेंजिंग होगी. क्योंकि, तब उनकी टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज़ मौजूद नहीं थे. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर टेस्ट सीरीज़ जीतकर 71 साल के सूखे को खत्म किया था. उस समय स्मिथ और वॉर्नर गेंद से छेड़छाड़ के मामले में दोषी पाए जाने की वजह से टीम से बाहर थे. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेले जाने वाले T-20 वर्ल्ड कप से शुरु होगा.

India vs AustraliaSaurav gangulyteam indiaInd vs Ausभारत बनाम ऑस्ट्रेलियाटीम इंडियासौरव गांगुली

Recommended For You