कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए अब सऊदी अरब ने भारत समेत 20 देशों से आनेवाली उड़ानों पर रोक लगा दी है. इन देशों में भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, ब्राजील, जापान और पाकिस्तान का भी नाम शामिल है. इसके अलावा उन लोगों पर भी यह बैन प्रभावी होगा जिन्होंने 14 दिन पहले तक इन 20 देशों की यात्रा की है. हालांकि, ये प्रतिबंध राजनयिकों, सऊदी नागरिकों, चिकित्सकों और उनके परिवारों पर लागू नहीं होगा. अरब प्रशासन ने ये भी कहा है कि ये रोक अगले कुछ दिनों के लिए होगी साथ ही देश के लोगों से कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की अपील की है.