दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन ने राजधानी में बढ़ते कोरोना मामलों के तहत लॉकडॉउन लगाने की आशंका को खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि लॉकडाउन कोरोना वायरस का समाधान नहीं है, क्योंकि ये कर के देखा जा चुका है पर कोरोना खत्म नहीं हुआ. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही SBI की रिपोर्ट आई थी जिसमें भी ये बात कही गई थी.
जैन ने कहा कि अभी केस बढ़े हैं लेकिन हमने टेस्टिंग काफी बढ़ा दी है. उन्होंने बताया कि 1 टेस्ट पॉजिटिव आने पर हम 30 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रहे हैं, ताकि इसको जल्द से जल्द काबू में लाया जा सके. दिल्ली के अस्पतालों में तैयारी की बात पर उन्होंने कहा कि अस्पतालों में 80% बेड खाली हैं, बड़ी संख्या में ICU बेड भी मौजूद हैं. सत्येंद्र जैन ने वैक्सीनेशन पर कहा कि अब बिना रजिस्ट्रेशन भी इसकी सुविधा होगी, जो दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक 6 घंटे के लिए उपलब्ध होगी.