जॉन अब्राहम (John Abraham) और दिव्या खोसला (Divya Khosla) स्टारर 'सत्यमेव जयते 2' (Satyamev Jayate 2) के सभी शूटिंग शेड्यूल पूरे हो गए हैं. अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है.
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है, 'सत्यमेव जयते 2...जिसमें जॉन अब्राहम पहली बार डबल रोल कर रहे हैं, पहले 2021 की ईद पर रिलीज होने वाली थी, फिल्मिंग कम्प्लीट हो गई है. उन्होंने कहा कि पोस्ट प्रोडक्शन का काम प्रोग्रेस में है. सिनेमाघर खुलने के बाद फिल्म थिएटर में रिलीज होगी.'
मिलाप झावेरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और अमायरा दस्तूर की भी अहम भूमिका है.