सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने खुद शेयर किया है. ये वीडियो तब का है जब सारा अली खान अपनी दांत निकलवाने के लिए डेंटिस्ट के पास पहुंचीं. वीडियो में सारा अली खान क्लिनिक में दिखाई दे रही हैं, जहां उनके आस-पास डॉक्टर और नर्स हैं. सारा ने डॉक्टर को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा: 'ज्ञानी दांत बाय बाय.' वीडियो में सारा कहती दिख रही है, 'नमस्ते दर्शकों! सॉरी मैं अपनी बात सही से नहीं कह पा रही हूं.'