बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. सारा की इन तस्वीरों ने सबका खासा ध्यान आकर्षित किया है. इन तस्वीरों में सारा ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया मरुन लहंगा पहना है. साथ ही उन्होंने काफी जुलरी भी पहनी है. तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा अली खान ने खुद को संस्कारी, सुशील और घरेलू लड़की बताया है. चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि वो शादी के लिए प्रपोजल का इंतजार कर रही हैं. सारा की इन तस्वीरों को उनके फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है.