बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali khan ) फिल्म फेयर (filmfare awards) में अपने डांस का जलवा बिखेरने वाली हैं. जिसका एक वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में वह जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. सारा पिंक आउटफिट में क्लासिकल डांस करती दिख रही हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. हाल ही में सारा ने फिल्म फेयर में अपने परफॉर्मेंस का एक और वीडियो शेयर किया था. जिसमें वो अलग-अलग अंदाज में डांस करते नजर आ रही थीं.