बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भारत दर्शन करवा रही हैं. वीडियो में सारा देश की अलग- अलग जगहों से वीडियो शेयर करती दिख रही हैं.
वीडियो की शुरुआत में सारा दिल्ली के इंडिया गेट पर नजर आ रही हैं. वीडियो में वो कहती हैं- 'नमस्ते दर्शकों, हम हैं इंडिया गेट पर यानी भारतीय दरवाजे पर...', इसके बाद सारा का दूसरा क्लिप बिहार का है, जहां वो घास उठाती दिख रही हैं तो वहीं पास में बकरियां नजर आ रही हैं.इसके बाद जयपुर (राजस्थान), सांगला (हिमाचल प्रदेश), वैष्णो देवी (जम्मू- कश्मीर), वाराणसी (उत्तर प्रदेश), ऋषिकेश (उत्तराखंड) और गोवा के भी क्लिप्स सारा के वीडियो में मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें: Raj Kundra Case: मुंबई पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा को भी भेजा समन