बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. इसमें सारा ने अपनी फिल्मफेयर परफॉर्मेंस की झलक दिखाई है. वीडियो के बैकग्राउंडर में 'जलेबी बेबी' (Jalebi Baby) सॉन्ग बज रहा है. अपने इस वीडियो में परफॉर्मेंस के दौरान वो अलग-अलग लुक में भी नजर आ रही हैं.
सारा के परफॉर्मेंस का यह छोटा सा वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रहा है. उनके इस वीडियो को शेयर करने के दो घंटे के अंदर ही इसे डेढ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे.