सारा अली खान (Sara Ali Khan) हाल ही में चोटिल हो गई थीं. उनकी नाक पर चोट लग गई थी. अब उनकी बुआ सबा अली खान ने एक इंटरव्यू में फैंस को सारा अली खान के चोट पर अपडेट दिया है.
बुधवार को सबा अली खान ने इनाया खेमू और तैमूर अली खान की फोटो शेयर की थी. सभी कैप्शन इस फोटो से जुड़ी हुई थी. हालांकि कमेंट बॉक्स में उन्होंने सारा अली खान की नाक की चोट पर अपडेट दिया है. एक फैन ने उनसे पूछा, 'सारा को क्या हुआ है, कृपया कर बताएं. क्या वह ठीक है.' इसपर सबा ने कहा, 'जी हां, वह बिल्कुल ठीक है.'
बता दें सारा अली खान ने एक वीडियो शेयर किया थाl इसमें उन्होंने लिखा था सॉरी अम्मा अब्बा एग्गी नाक काट दी मैंने.
ये भी पढ़ें: Kajol Birthday Special: काजोल के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड्स