हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भोजपुरी इडंस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार निरहुआ के साथ रोमांस करती दिखाई दे सकती हैं. आजतक की रिपोर्ट की मानें तो निरहुआ की बिग बजट फिल्म 'मजनू' में सपना के लिए एक खास डांस नंबर रखा गया है. इस गाने में सपना निरहुआ के साथ डांस और रोमांस करती दिखाई देंगी. हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.