हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (SAPNA CHOUDHARY) का नया गाना 'फटफटिया' (Fatfatiya) हाल ही में रिलीज हुआ है. गाना रिलीज होते ही खूब धूम मचा रहा है. इस गाने में फैन्स सपना के डांस को काफी पसंद कर रहे हैं. इस नए गाने में सपना अपने पति की मोबाइल पर चैटिंग की आदत से परेशान हैं और खुलेआम इसकी शिकायत करती नजर आ रही हैं.
सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए नए गाने 'फटफटिया' के रिलीज होने की जानकारी दी. इस गाने में kay D के साथ सपना की केमेस्ट्री शानदार लग रही है. उनका स्टाइल और लुक खूब पसंद किया जा रहा है. गाने को रिलीज होने के कुछ घंटों में ही यू ट्यूब पर डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था.
ये भी पढ़ें: Shahrukh Khan ने भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच मारिन से कहा- आते वक्त कुछ सोना लेते आना