वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले रहे हैं. सभी 4 सीटों पर ABVP नहीं बल्कि कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने जीत दर्ज की है. इस छात्रसंघ में एबीवीपी लगातार 2 सालों से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर रही थी, लेकिन इस बार उसके खाते में एक सीट भी नहीं आई. वहीं एनएसयूआई की इस जीत से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बेहद खुश नजर आ रही हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि उन्हें अपने साथियों पर गर्व है. शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाराणसी दौरे पर भी जा रहीं हैं. बता दें कि अध्यक्ष पद पर शिवम शुक्ला, उपाध्यक्ष की सीट पर चंदन कुमार मिश्र, महामंत्री की सीट पर अवनीश मिश्र और पुस्तकालय मंत्री के पद पर रजनीकांत दुबे ने जीत हासिल की है. इससे पहले साल 2016 में भी यहां NSUI ने क्लीन स्वीप किया था.