सुप्रीम कोर्ट से संजय सिंह को राहत, UP में दर्ज मुकदमों में गिरफ्तारी पर रोक

Updated : Feb 09, 2021 17:44
|
Editorji News Desk

सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पर उत्तर प्रदेश में कथित भड़काऊ भाषण देने के खिलाफ दर्ज मुकदमों पर बड़ी राहत दी है. मंगलवार को FIR रद्द करने की मांग को लेकर सुनवाई के दौरान टॉप कोर्ट ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. हालांकि संजय सिंह से अपनी टिप्पणी में कोर्ट ने कहा कि आप एक सांसद हैं और आपको इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए. वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर पूछा है कि अलग अलग जगहों पर दर्ज FIR को क्यों ना एक जगह कर दिया जाए. इसके अलावा अदालत ने यूपी सरकार को मुकदमे के लिए राज्यसभा के सभापति से संपर्क करने की भी सलाह दी है. अब इस मामले में अगली सुनवाई मार्च के तीसरे हफ्ते में होगी. 

सुप्रीम कोर्टभड़काऊबयानराज्यसभाआम आदमी पार्टीसांसदमुकद्दमेFIRउत्तर प्रदेशयोगी सरकारसंजय सिंह

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'