Nishad Party Chief threatens BJP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने अपने बेटे और सांसद प्रवीण निषाद को केंद्रीय मंत्रिमंडल (Modi New Cabinet) में शामिल न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा और अमित शाह पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए पूछा कि अपना दल की अनुप्रिया पटेल को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है तो प्रवीण निषाद को क्यों नहीं?.
संजय निषाद ने बीजेपी (BJP) को चेतावनी देते हुए कहा कि निषाद समुदाय के लोग पहले से ही भाजपा से दूर हो रहे हैं और अगर अब बीजेपी अपनी गलती को नहीं सुधारेगी तो 2022 के विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) में पार्टी को उसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है. उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी अभी तो बीजेपी के साथ है, लेकिन अगर उनकी मांगों की अनदेखी की जाती है तो रणनीति पर फिर से विचार करना पड़ेगा. निषाद का दावा है कि यूपी की 100 सीटों की जीत हार पर निषाद समाज का अहम रोल है.